बीमारी से तंग आकर बजुर्ग ने तोरवा पुल से लगाया छलांग

 


बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने तोरवा पुल से लगा दी छलांग 


बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने तोरवा पुल से लगा दी छलांग , मौत  


बिलासपुर- बिलासपुर में एक बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर नदी में छलांग लगा दी। सोमवार को यह घटना तोरवा छठघाट के ब्रिज पर हुई। इस रास्ते से गुजरे वक्त 65 साल के रमजान खान ने यह कदम उठाया। कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। डूबने से रमजान की मौत हो गई। कुछ लोगों ने तैर कर उसे तलाशने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। 


नगर सेना के गोताखोरों की टीम वहां आ पहुंची। ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर गोताखोर पानी में उतरे और 45 मिनट की सर्चिंग के बाद रमजान के शव को बाहर निकाला गया। मृतक के बेटे जफर खान ने बताया कि पिता कुछ दिनों से पैरालायसिस और हार्ट की बीमारी से परेशान थे। वह ऑटो चलाया करते थे। किसी तरह का सुसाइड नोट घटना स्थल से नहीं मिला।


                            सोसल मीडिया