चक्रवात का दिखा असर 12 से 24 घंटा मौसम में रहेगी अधिक ठंड

 


चक्रवात का कोरबा में दिखा असर अगले 48 घंटे मौसम में रहेगी ठिठुरन


कोरबा। राजस्थान के ऊपर बने ऊपरी हवा का चक्रवात तेजी से पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे तक कोरबा समेत छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के आसार है। शुक्रवार को चक्रवात का असर देखने को मिला। सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद कई स्थानों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई जिसके कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रही। मौसम विशेषज्ञों ने 17 दिसंबर तक तापमान इसी तरह बने रहने और मौसम साफ होते ही तेजी से ठिठुरन बढ़ने का अनुमान जता रहे हैं।
नंवबर के आखिर में लगातार हुए बदलाव के कारण तापमान सामान्य रहा, लेकिन 3 दिसंबर के बाद अचानक हवा की दिशा बदलते ही ठिठुरन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान घटकर 12 डिग्री रहा। 8 दिसंबर के बाद लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बीते चार दिनों में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इसके पीछे मुख्य वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस से राजस्थान के ऊपर हवा का चक्रवाती घेरा बनना और उसका छत्तीसगढ़ की तरफ पूर्व दिशा में आगे बढ़ना है। विशेषज्ञों ने अगले 48 घंटे में जिले में हल्की बारिश होने की बात कह रहे हैं। ऐसे में अगर बारिश होती है तो मंडियों में रखे धान के खराब होने की संभावना है, जिसे देखते हुए जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने व पानी से धान को सुरक्षित रखने व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।